देश के सबसे बड़े शेयर एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर आई है। एनएसई का आईपीओ आज 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। निवेशक इस आईपीओ में सोमवार 21 सितंबर 2026 तक बोली लगा सकते हैं। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 22 सितंबर को किया जाएगा और आईपीओ की लिस्टिंग गुरुवार 24 सितंबर 2026 को होगी। इस आईपीओ के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह पूरा इश्यू 22,561.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है। इसमें रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 8 शेयर का रखा गया है, जिसके लिए निवेशकों को कम से कम 14,280 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
देश के सबसे बड़े आईपीओ का कितना है वैल्यूएशन? आज से खुल रहा IPO, यहां समझें रिस्क फैक्टर्स
Written by Digital Desk |Utiliy India
Published on 1 week ago IST
लेखक के बारे में
Digital Desk
आर्टिकल पूरा हो गया है।

